सांवलियाजी-(उमेश तिवारी)- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया (सांवलियाजी) में मंगलवार को राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी आयोजित होने वाले प्रांतीय सम्मेलन की पूर्व तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक प्रदेश महामंत्री डॉ. खेमराज कड़ेला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगाराम खटीक ने की। विशिष्ट अतिथि संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल भील एवं जिला सभाध्यक्ष रतन लाल खटीक थे। मुख्य अतिथि डॉ. खेमराज कड़ेला ने प्रांतीय सम्मेलन की पूर्व तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष खटीक ने सभी पदाधिकारियों को सम्मेलन को लेकर पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ जुट जाने का आव्हान किया। इस अवसर पर वित्त प्रबंधन व सदस्यता अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई व संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया। बैठक में मांगी लाल मेघवाल, रतन लाल खटीक, शांतिलाल जी खटीक, डालचन्द्र मेघवाल, बाबू लाल रेगर, प्रभुलाल खटीक प्रेमचन्द वर्मा, मदन लाल खटीक, नारायण लाल रेगर, भगवान लाल रेगर, मांगीलाल भील, पीरु लाल खटीक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन प्रकाशचन्द्र मेघवाल ने किया। आभार मदन लाल खटीक ने व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ