काजी इन्टरनेशनल टयूर ने उमराह जियारत पर पहला दल किया रवाना


चित्तौड़गढ़। उमराह के लिए शुक्रवार के रात को गोल प्याउ स्थित दरगाह काजी चलपीर शाह के दरबार से पहले चरण में 49 जायरिनों का दल रवाना किया। कुल 101 यात्री तीन चरण में रवाना होंगे।
शहर काजी अब्दूल मुस्तुफा साहब और लियाकत हुसैन, एडवोकेट बिलाल हुसैन    नीलगर समाज के सदर खुसरो कमाल इश्तियाक खान पार्षद आरिफ अली एंव शहर के गणमाननीय लोगो ने यात्रा बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर सभी यात्रियो को पगडी और फुलो की माला पहनाकर स्वागत किया। 
इस मौके पर चित्तौडगढ से बगदाद शरीफ जा रही चादर का जुलुस निकाला गया। टयूर के डायरेक्टर लियाकत हुसैन ने बताया कि यह दल सबसे पहले हजरत गौस पाक के मजार की जियारत करेगा और वहा चादर पेश की जायेगी।
यहा से यह दल करबला शरीफ में हजरत इमाम हसन हुसैन के रोजे मुबारक पर अकीदत के फुल पेश करेगा। इसके बाद मक्का मदीना में उमराह करेगा। 
इस अवसर पर उमराह यात्रियों को विदाई देने के लिए इस्माइल मंसूरी, जीवन दर्शन के डॉ. गोपाल सालवी, पार्षद आरिफ अली एडवोकेट, राजू सालीमार, इस्तियाक खान, इमरान खिलजी, जाकीर नियारगर, मोहम्मद इकबाल कादरी, आसीफ गौरी, अमानत खारिया, तनवीर लोहार, कालू भाई, इनायत अली जिलानी  आदि गणमाननीय व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने देश में अमन चैन व भाइेचारे की दुआ की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ