बाबा हसंराज रघुवंशी के भजनों ने झूमने पर किया मजबूर


चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चितौडगढ द्वारा आयोजित दशहरा मेला 2022 मे गुरूवार को भजन गायक बाबा हसंराज रघुवशी एवं गोकुल शर्मा ने अपने भजनो की प्रस्तुती देकर श्रोताओ को ऊॅ नम शिवाय के जयघोष के साथ नाचने पर मजबूर कर दिया।

मेला संयोजक सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि भोले परम भक्त बाबा हंसराज रघुवंशी ने जय शिवशंकर हरिओम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। खचाखच पर पांडाल में श्रोताओं ने उनके साथ साथ ऊॅ नमः शिवाय के जयघोष के साथ झूमने लगे। बाबा रघुवंशी ने जय करा बोलो जयकारा, शिव समाय है मुझमें मैं शून्य हो गया, ऐसे डमरू बजाया मेरे भोलेनाथ ने, सारा कैलाश मगन हो गया, लागी तेरी मेरे संग लगी को शंकरा, मैं शिव का हॅू और क्या मागु शंकर से, पार्वती बोली शंकर से, पूजिये भोलनाथ, सर पे तेरे बहती गंगा नाम मेरा हो जाता चंगा नाम तेरा जब लेता, हमारे बिहाने में भोलनाथ जी, भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेगे, मीठे रस से भररियो रे राधा रानी लागे, म्हाने खारो खारो जमना री जो पानी लागे, शिव का वंदन किया करो अजी शिव का वंदन किया करो, शंभू ये तेरी माया यही धूप यही छाया, शिव कैलाश के राजा सहित कई बहतरीन भजनो की प्रस्तुतियॉ दी।
भजन गायक गोकुल शर्मा ने भी सांवरिया है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी है, सिंग बवारी म्हारे, विनती सुनो जी सांवरिया म्हारे, सांवरियो संकट काटे रे, सावरियो सेठ देवे, म्हारे भरियो रे भण्डार जैसे कई भजनो की प्रस्तुति देकर दर्शको ने सांवरिया सेठ के जयघोष लगाये।
कार्यक्रम के मध्य राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत, सभापति संदीप शर्मा, शहर काग्रेंस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदडा सहित पार्षदगणो ने बाबा रघुवशी एवं गोकुल शर्मा का उपरना ओढाकर स्मृृति चिन्ह भेट किया।

युवा वर्ग में था गजब का उत्साह
कार्यक्रम मन बाबा रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे भजनो में कई बार श्रोता अपने अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लगे, जिससे पुलिस को युवा वर्ग को नियंत्रण करने पर काफी मशक्कत करनी पडी। एक भजन के दौरान बाबा रघुवंशी ने मंच की लाईट बंद करवाकर उपस्थित श्रोताओं को भजन के साथ अपनी मोबाइल की फ्लेश लाईट चालू रखने का कहा, इस दौरान एक बहतरीन नजारा देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ