दो दिवसीय जिला वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता 5 को


चित्तौड़गढ़। जिला वाॅलीबाॅल संघ चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता महिला व पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता 5 से 6 नवम्बर को आयोजित होगी। जानकारी देते हुए पंस सदस्य दिनेश चन्द्र पाराशर ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता राउप्रावि सिंहपुर में होगी। इस प्रतियोगिता के आयोजक सिंहपुर ग्रामवासी होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 3 नवम्बर को सायं 5 बजे तक जिला वाॅलीबाॅल संघ के जिला सचिव लालसिंह डूडी के पास इन्द्राज करवा सकेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ