भदेसर सहित आसपास क्षेत्रों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व

भदेसर (शैलेंद्र जैन)। भदेसर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दीपावली का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व को लेकर आमजन में काफी उत्साह था। पिछले 2 वर्ष कोरोना बीमारी के कारण दीपावली का त्योहार सामग्र रूप से नहीं मना पाए थे परंतु इस वर्ष किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं होने के कारण यह पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली पर्व पर मिठाइयों के साथ-साथ आतिशबाजी की भी खूब बिक्री हुई शुभ मुहूर्त में वाहनों एवं घरों में माता लक्ष्मी जी की पूजा की गई। आतिशबाजी का भी पूरा आनंद लिया गया। दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से चाक-चौबंद था। भदेसर पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात ना हो 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ