भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया


चित्तौड़गढ़।
भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव शुभ दीपावली के अवसर पर आज कार्तिक अमावस्या मंगलवार को विशेष पूजा आर्चना कर मनाया गया। आज सुबह चित्तौड़ शहर में दिगंबर जैन एवं अग्रवाल जैन समाज द्वारा श्री पार्श्वनाथ नाथ दिगंबर जैन मंदिर शास्त्री नगर, चित्तौड़गढ़ किला स्थित भगवान मल्लिनाथ, कीर्ति स्तंभ दिगंबर जैन मंदिर, ढूंचा स्थित सदर बाजार बड़ा जैन मंदिर, कुंभा नगर एवं मधुबन चैत्यालय में निर्वाण लाडू चढ़ा कर भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा कर मनाया गया। जिसमें सैकड़ों धर्मावलंबी ने भाग लिया। एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ