चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित की अध्यक्षता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार के उपस्थिति में चित्तौड़गढ मुख्यालय स्थित न्यायिक अधिकारीयो के साथ तथा चित्तौड़गढ़ न्याय क्षेत्र की समस्त ताल्लुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीयों के साथ जरिये वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित ने अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में रखवाने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों में प्रिकाउन्सलिंग कर राजीनामा से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
जानकारी देते हुए सचिव भानु कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ ने बताया कि इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवम्बर को किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लम्बित एवं प्रि लिटीगेशन प्रकरणों का इस लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। इस लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर पक्षकारान को नोटिस जारी किया जावे। लोक अदालत में चिन्हित प्रकरणों में प्रिकाउंसलिग किया जाना है तथा पंचायत समिति मुख्यालयों पर डॉर स्टेप प्रिकाउंसलिंग का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक प्रकरणों में प्रिकाउन्सलिंग के नोटिस जारी किया अतः समस्त पक्षकार इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखवाकर प्री काउंसलिंग में उपस्थित होकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

पंचायत राज विभाग, नगर निकाय विभाग व रसद विभाग अधिकारियों के साथ बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के कार्यालय में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रसद विभाग तथा नगरपरिषद के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बैठक के अध्यक्ष व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार द्वारा संबंधित प्रकरणों/आवेदनों को लोक अदालत में रखवाकर अधिक से अधिक निस्तारण हेतु विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, नगर परिषद से अब्दुल वाहिद तथा रसद विभाग हितेश जोशी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ