सांवलियाजी,(उमेश तिवारी)। श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक महासंघ कुम्हारवाडा शहर उदयपुर पंचायती नोहरा श्रीमहासंघ के तत्वधान में आचार्य सम्राट प्रवर्तक श्री सलाहकार गुरु भगवन्तों की जयंती का आयोजन तेले की तपस्या के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्ष सुरेश नागोरी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रमण संघ के तृतीय आचार्य सम्राट पूज्य देवेंद्र मुनि महाराज के जन्म दिवस मेवाड़ के प्रवर्तक पूज्य मदन मुनि महाराज "पथिक" दीक्षा दिवस और श्रमण संघीय सलाहकार डॉ पूज्य राम मुनि महाराज "निर्भय" जन्म जयंती के अवसर पर श्रृद्धालु भक्तों ने तेले तप की तपस्या कर गुरु भगवन्तों के प्रति अपनी आस्था भक्ति भावना दर्शायी। कार्यक्रम का आगाज नवकार महामंत्र से प्रारंभ हुआ पूज्य गुरुदेव रितेश मुनि ने कहा कि संत एक चलते-फिरते तीर्थ के समान हैं। साधु का संयम सभी जीवो के लिए परोपकार के भाव रखता है। जैन संत मानव जाति से प्रेम और सौहार्द का रंग व्यवहार करते हुए अपने कर्मों के निर्जरा कर आत्म कल्याण के भावों के साथ इस संसार में रमन करते है। इस जगत में साधु स्वयं का और पर कल्याण का पुरुषार्थ सदा ही करते रहते है। गुरु अपने हृदय में सदा ही दया करुणा वात्सल्य के भाव रखते हैं। पूज्य आचार्य सम्राट देवेंद्र मुनि जी महाराज साहब मेवाड़ प्रवर्तक पूज्य श्री मदन मुनि जी महाराज साहब श्रमण संघीय सलाहकार पूज्य राम मुनि महाराज साहब इन सभी गुरु भगवंतों का जीवन त्याग और अनेक गुणों से भरा हुआ है। पूज्य प्रभात ने तीनों गुरु भगवंत ओके संयमी जीवन पर विचार व्यक्त किए। साध्वी पूज्य नमिता ने अपनी मधुर भजन के माध्यम से गुरु भगवंतों के जीवन पर भाव विचार समर्पित की किए। डॉ. पूज्य साध्वी राज म.सा ने धर्म सभा में बहुत ही सुंदर अपने प्रवचनों के माध्यम से आचार्य सम्राट देवेंद्र मुनि महाराज के जीवन को दर्शाया साथ ही पूज्य मदन मुनि महाराज के सरलता और पूज्य राम मुनि महाराज की निर्भीकता को सुना कर श्रोता गुणों को यह समझाया की गुरु भगवन तो का जीवन कैसा है। श्री संघ अध्यक्ष सुरेश नागौरी ने गुरुदेव राम मुनि महाराज का पूरा जीवन सभी को ओमकार सिरोया सुनाया नंदलाल सेठिया डॉ. शंकर लाल डांगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए रमेश खोखावत हिम्मत वडाला राकेश भढ्डतिया दयालाल हिंगड़ महिला मंडल श्रीमती आशा कोठारी आदि श्रावक और सेविकाओं ने अपने अपने भाव तीनों गुरु भक्तों के प्रति व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के अवसर पर मारवाड़ मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक श्रद्धालु समाज तेले की तपस्या लेकर उपस्थित हुआ। बाहर गांव शहर से आए मेहमानों का श्रीसंघ द्वारा स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सुंदर संचालन महामंत्री रोशन लाल जैन एडवोकेट द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ