सांवलियाजी,(उमेश तिवारी)। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भादसोड़ा में धन्वन्तरी जयंती के अवसर पर 17 से 23 अक्टूबर तक आरोग्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ वीरेन्द्र सिंह हाड़ा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ प्रद्युम्न राजोरा एवं उप निदेशक डॉ वीरेन्द्र सोहाया के निर्देशानुसार आरोग्य सप्ताह का शुभारंभ दो दिवसीय निःशुल्क पंचकर्म शिविर एवं जनमानस में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार हेतु पत्रक वितरण के साथ हुआ।
डॉ हाड़ा ने बताया शिविर में समस्त जीर्ण रोगों हेतु विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा परामर्श, निःशुल्क औषध वितरण एवं पंचकर्म चिकित्सा द्वारा उपचार किया जाएगा एवं आरोग्य सप्ताह में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पंचवटी अभियान, विद्यालय में छात्र-छात्राओ का स्वास्थ्य परीक्षण, वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं स्वास्थ्य चर्चा, जनमानस में आयुर्वेद मतानुसार आदर्श दिनचर्या, ऋतुचर्या के अनुसरण हेतू विशेष स्वास्थ्य चर्चा आदि विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन उपरांत 23 अक्टूबर 22 को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि के पूजा-अर्चना के साथ आरोग्य सप्ताह का समापन किया जायेगा। उपरोक्त आरोग्य सप्ताह एवं पंचकर्म शिविर में डॉ स्वाति कुलकर्णी, वरिष्ठ कम्पाउंडर विमल कुमार, कम्पाउंडर दिनेश शर्मा, नर्स दीपमाला , एवं थेरेपिस्ट रविकांत व आशा अपनी सेवाएं देंगे।
0 टिप्पणियाँ