चित्तौड़गढ़। जिले में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शिविरा पंचांग के अनुसार 19 से 31 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश घोषित किया गया हैं। लेकिन जिले में कई गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग के आदेशों को नही माना जा रहा हैं। आदेश के बावजूद दीपावली का अवकाश घोषित नही किया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को एक आदेश जारी कर शिविरा पंचांग के अनुसार 19 से 31 अक्टूबर 2022 से दीपावली अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश में जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जानकारी में सामने आया कि दीपावली अवकाश घोषित करने के बाद भी कतिपय निजी विद्यालय आदेशों की अवहेलना करते हुए विद्यालय खुले रखकर शिक्षण कार्य संचालित कर रहे हैं। निजी स्कूलों द्वारा आदेश नही माने जाने पर आज सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को एक आदेश जारी किया हैं। जिसमें दीपावली अवलश घोषित होने के बावजूद भी कतिपय निजी स्कूल का संचालन जारी रहने पर परिचय पत्र में विशेष टीम गठित कर इसकी जांच करने के आदेश दिए हैं। आदेश में बताया गया कि यदि कोई निजी विद्यालय शिक्षण कराते हुए पाया जाता है तो उसकी रिपोर्ट बनाकर जिला कार्यालय को प्रेषित करें ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
0 टिप्पणियाँ