चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित दशहरे मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक मंच पर कपिल शर्मा शो फेम कीकू शारदा, लाफ्टर किंग जय विजय और सुनील सावरा ने अपने व्यंग्य से लोगों को हंसी के ठहाके लगाए।
मेला संयोजक सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि दशहरा मेला में रविवार रात्रि को सर्वप्रथम सुनील सावरा ने कार्यक्रम की शुरुआत कर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर व्यंग्य किये, उसके पश्चात उन्होंने चित्तौड़गढ़ की धारा को प्रणाम करते हुए अपने स्कूल के दौरान हुए दृश्यो को व्यंग्य के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हम कभी फेल नहीं हुए क्योंकि हमारे टीचर को फेल की स्पेलिंग ही नहीं आती थी, सुनील सावरा ने करवा चौथ पर व्यंग्य करते हुए कहा कि गाय के भूखा रहने से सांड की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने आज की लड़कियों द्वारा सेल्फी को लेकर भी कई टिप्पणी की, जिससे दर्शक दीर्घा में हंसी के ठहाके लगे।
इसके पश्चात कार्यक्रम में आए जय विजय ने अपने मन की करते हुए कहा कि आज तक सभी ब्यूटी प्रोडक्ट के विज्ञापन महिलाओं के लिए बनाए गए हैं जबकि पुरुषों के विज्ञापन में दाद खाज खुजली एसिडिटी जैसे विज्ञापन बनते हैं, जिस पर लोगों में हंसी फूट पड़ी। जय विजय ने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, सनी देओल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डैनी, रितिक रोशन आदि कलाकारों की मिमिक्री कर दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम में आगे किकू शारदा ने मंच पर एंट्री लेते हुए जिला टॉप लागेला पर नृत्य किया इसके पश्चात उन्होंने कहा कि हमारे 11 बच्चे हैं और हमारे बच्चे नही खोते बल्कि लोग हमारे बच्चो के बीच खो जाते है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बच्चे इतने समझदार है कि डायपर में सुसु करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे टाइपर में सुसु करते हैं बल्कि जहां डायपर पड़ा होता है उसके ऊपर जाकर सुसु करते है, उन्होंने मुंबई से चित्तौड़ आने के दौरान अपने साथ लाये भेंस के साथ व्यतीत पलो को व्यंग्य के रूप मे प्रस्तुत किया उन्होंने अपने पिटारे से कई तरह के लाफ्टर निकाल कर दर्शकों को गुदगुदाया। कीकू शारदा ने इस दौरान
जनप्रतिनिधिगणो को मंच पर बुलाकर कोन बनेगा करोडपति भी खिलाकर दर्शकों की खूब तालिया बटोरी।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सभापति संदीप शर्मा, उपसभापति कैलाश पवार, शहर काग्रेंस अध्यक्ष प्रेमप्रकाष मूंदडा एवं पार्षद गणों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मेले में उमड़े मेलार्थी
मेले का अंतिम दिवस एवं रविवार होने से शहरवासियों ने मेले में जमकर खरीदारी करी तथा व्यंजनों का लुफ्त उठाया तथा मेले में लगे झूले चकरीओं का आनंद लिया अंतिम दिन हुई खरीदारी से मेले में आए सभी दुकानदारों में खुशी की लहर थी। इस अवसर पर सभापति संदीप शर्मा ने नगर परिषद मण्डल की ओर से पुलिस प्रषासन, शहरवासियो को सहयोग एवं स्नहे हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ