मदर टेरेसा मंडल जिला स्तर पर रहा प्रथम

डूंगला (ऋषभ जैन)। नेहरू युवा केन्द्र चित्तौड़गढ़ की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें डूंगला से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, जिला प्रमुख डॉ.सुरेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधित्व के रूप में श्रवण राव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कुकड़ा ने अपने संबोधन में इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता के महत्व को इंगित किया। समूह नत्त्य में 8 प्रतिभागी में कोमल पुष्करणा, टीशा पुष्करणा,    प्रतीक्षा सामर, मुस्कान दाणी, अंकिता, पूजा मेनारिया, राजमल मेघवाल और केशव ने भाग लिया। नृत्य में दुर्योधन द्रोपदी पांच पांडव कृष्णा,  महाभारत द्रोपदी चीर हरण के दृश्य को नृत्य नाटिका के माध्यम प्रस्तुत किया एवं भाषण प्रतियोगिता चित्रकला,  युवा संवाद, कविता आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया । राष्टीय स्वयंसेविका श्वेता सामर, गायत्री शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया जिले पर आने वाले प्रथम प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।मोबाइल फोटोग्राफी में  राहुल पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डूंगला से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिले में समूह नत्य में प्रथम  आने वाले डूंगला के मदर टेरेसा मण्डल को 5,000 की राशि प्रदान की एवं राहुल पवार को 500 की राशि प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ