मंत्री आंजना ने कृषि उपज मंडी परिसर में निर्माणाधीन नए डाॅम व सड़क कार्यो का किया निरीक्षण


निम्बाहेड़ा। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को नगर में स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे 5 करोड़ रूपयें की लागत के निर्माणाधीन नए डाॅम एवं सड़क कार्यो का जायजा लिया।
मंत्री आंजना के निर्देश पर किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंडी में फसलों को सुव्यवस्थित रखरखाव एवं प्राकृतिक आपदाओं व बारिश से बचाव हेतु नए डाॅम के निर्माण एवं मंडी परिसर में वाहनों के आवागमन हेतु नई सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा मंत्री आंजना ने मौके पर उपस्थित मंडी सचिव पंकज पारख को निर्माणधीन कार्यो को शीघ्र पुरा करने के निर्देश दिये।मंत्री आंजना ने निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में उपस्थित किसानो एवं मजदुरों से मुलाकात कर मंडी में उपलब्ध संसाधनो ओर सुविधाओ के बारे में फीडबेक लिया। 
इस दौरान क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष बाबुलाल आंजना, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रकाश सोनी, मंडी व्यापारी महेश काबरा, हर्ष छाजेड़, अभिषेक वडारा, अभिषेक सोनी, उमराव सिंह हिंगड, देवीलाल सोनी, सुरेश विराणी, कमलेश दुग्गड़, धर्मेन्द्र मारू, लालजी भराडिया, अशोक गदिया, लखन अग्रवाल, श्याम सुन्दर भराडिया, विरेश बोडाणा, जयन्त बोढ़ाणा, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नितेश आंजना, पुष्कर जाट सहित बड़ी संख्या में किसान, मंडी व्यपारीगण, श्रमिकगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ