भदेसर, (शेलेन्द्र जैन)। विभिन्न मांगों को लेकर पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पशुधन सहायक पिछले सालों से पदनाम की परिवर्तन की मांग कर रहे हैं जबकि पशुधन सहायक 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। कई बार प्रदर्शन और मांग करने के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने पशुधन सहायक का पद नाम परिवर्तन की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वीटीएसए प्रदेश उपाध्यक्ष सोभाग सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार भदेसर, आरवीएसए अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, संगठन मंत्री कन्हैया लाल, लोभ चंद गायरी, कन्हैया लाल मीणा, आशिक मोहम्मद और विनोद कुमार आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ