एआईसीसी के नवनिर्वाचित कांग्रेस संचालन समिति सदस्य मीणा का किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित कांग्रेस संचालन समिति सदस्य पूर्व सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुवीर सिंह मीणा के आज नव नियुक्ति पश्चात तड़के मेवाड़ एक्सप्रेस से चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आज स्वागत अभिनंदन किया गया।
आज चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रघुवीर सिंह मीणा का पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया ने साफा माला उपरना पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। गोपाल भील, राजेश खोईवाल, सलीम पंजाबी, शोएब अली, मनीष शर्मा, आदिल खान, आसिफ शेख, जावेद खान, इरशाद खान, सोनू राजा, पृथ्वीराज खटीक, अशोक चांवला, शांतिलाल कुम्हार, फेजान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ