खाटू श्यामजी की भव्य भजन संध्या श्रीश्याम रस महोत्सव का आयोजन 29 को


चित्तौड़गढ़। पहली बार चित्तौड़ नगर के सभी श्याम प्रेमियों के द्वारा सामूहिक रूप से 29 अक्तूबर शनिवार को दीपक गार्डन संगम मार्ग में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर शिव मंदिर कीर खेडा में एक कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें भजन संध्या के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यकारिणी के संरंक्षक अशोक भंडारी ने बताया की नगर में खाटू नरेश की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के प्रख्यात भजन गायक कलाकार शिरकत करेंगे। मुख्य रूप से मालवा मंदसौर से अधिष्ठा-अनुष्का, पंजाब से विशाल शैली और रतलाम से जीतू धोरा अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे सदस्य हर्षित माहेश्वरी में बताया की सीकर स्थित खाटू धाम में कार्यकारिणी द्वारा जाकर बाबा श्याम को मीरा की नगरी, चित्तौड़गढ़ में आने का निमंत्रण दिया गया। उसके पश्चात सभी कार्यक्रम की तैयारियों की शुरुआत की गयी। भंडारी ने बताया की इस उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें 28 को श्याम मेहँदी और 29 को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और श्याम दरबार की मनमोहक झांकी सजाई जायेगी। इत्र वर्षा एवं छप्पन भोग धराया जाएगा। इस मीटिंग में कार्यकारिणी के वरिष्ठ मंडल सहित  महिला मंडल एवं युवा मंडल उपस्थित थे नगर के समस्त नागरिको एवं गणमान्यों को ज्यादा से ज्यादा में पधारने की अपील हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ