चित्तौड़गढ़। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा गोवर्धन पूजा पर्व पर गांधीनगर स्थित गौशाला में गौ-माता को सवा बीघा ज्वार खिला कर दान-पुण्य किया गया।
नगर सुरक्षा प्रमख शिवप्रकाश लोधा ने बताया कि गोवर्धन पूजा में गोवर्धन अर्थात् गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जिस प्रकार नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख, समृद्धि प्रदान करती है उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती है। जैसे गौ सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है, गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए के लिए कार्तिक शुक्ल प्रतिप्रदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गौ माता में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। देशभर में चल रही लम्पी वायरस बीमारी से गौ माता को बचाने के लिए श्री कृष्ण से प्रार्थना की गई। बुधवार को गौ माता की सेवा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद विभाग अध्यक्ष सम्पत कालिया, राष्ट्रीय छात्र परिषद जिलाध्यक्ष घनश्याम साहू, हिमांशु जैन, किशन भोई, नवीन सिंह, सतीश कुमार, शिवलाल लोधा, शुभम सोनी, प्रकाश रेगर, दीपक लोधा, रणजीत भील, राकेश एरवाल, सोनू सुथार, मनीष आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ