राशमी में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, एडीजे भर्ती परीक्षा में धांधली का लगाया आरोप

राशमी, (शम्भू लाल आचार्य)। एडीजे भर्ती परीक्षा 2020 में धांधली का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन राशमी के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश जोशी ने बताया कि एडीजे भर्ती परीक्षा 2020 के मुख्य परिणाम में अनियमितता बरती गई है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश हैं। इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन राशमी की बैठक आयोजित कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर 21 अक्टूबर तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार कराने का प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि परीक्षा में शामिल हुए अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित 85 सीटों में से 4 अभ्यर्थियों का ही चयन किया गया। अधिवक्ताओं ने उनके लिए आरक्षित सीटों को वकीलों से ही भरने की मांग की हैं। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ