भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। आयुर्वेदिक विभाग के द्वारा मनाए जा रहे आरोग्य सप्ताह के तहत राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय बानसेन के द्वारा काढ़ा वितरण किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। बानसेन निवासी महावीर इंटरनेशनल शाखा सदस्य अशोक बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य सप्ताह के तहत आयुर्वेदिक विभाग के आयुर्वेदाचार्य डॉ मंजू सिंह की देखरेख में काढ़ा बनाया गया एवं इसका वितरण किया गया। कस्बे में स्थित समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंच छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें परामर्श दिया गया। काढ़ा वितरण के दौरान पंचायत समिति सदस्य उदय लाल खटीक, सरपंच कन्हैया दास वैष्णव, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष भगवतीलाल लड्ढा, समाजसेवी प्रदीप लड्ढा, रवी खटीक, अंबालाल लोढा, अर्जुन लाल आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ