राशमी, (शम्भू लाल आचार्य)। चेक अनादर के मामले में थाना पुलिस ने बुधवार को एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गीता चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रकरणों में वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी के तहत थानाधिकार प्रेम सिंह मय जाप्ता हेड कांस्टेबल जगदीश चंद्र, कांस्टेबल मनोज, प्रीतम की टीम गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लसाडिया खुर्द निवासी सीताराम पुत्र लैला अहीर को चेक अनादर के दो मामलों में न्यायालय की ओर से स्थाई वारंटी घोषित कर रखा था। जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
0 टिप्पणियाँ