नीमच में होगा अफीम किसान सम्मेलन

डूंगला (ऋषभ जैन)। अफीम नीति 2022-23 को देश व किसान हितेषी अति आवश्यक संशोधन हेतु 1997-98 से 2022 तक अफीम खेती से जुड़े राजस्थान, मध्य प्रदेश के सभी किसानों का एक विशेष अफीम किसान सम्मेलन नीमच में गोमाबाई नेत्रालय के सामने अग्रवाल सेवा समिति धर्मशाला  नीमच में 19 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे से आयोजित होगा।
भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश के संरक्षक मांगीलाल मेघवाल बिलोट ने बताया कि जिसमें 1997- 98 में अफीम खेती कर चुके सभी किसान भाइयों को समान आरी के सभी किसानों को लुवाई चिराई के अफीम पट्टे देने, मार्फिन किसान नहीं जानता मार्फिन किसान के हाथ में नहीं प्रकृति पर निर्भर है तो मार्फिन की आड़ में थोपा गया सीपीएस किसान को नारकोटिक्स विभाग मे एक प्रकार से अप्रत्यक्ष गुलामी है इसे वापस लेने सहित अन्य मांगे रखी जाएगी।
पांच सूत्री ज्ञापन जिला कलेक्टर और उप नारकोटिक्स आयुक्त नीमच को प्रेषित किया जाएगा। अफीम नीति 2022- 23 को संशोधित कर देश व किसानों को आर्थिक आजादी मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ