नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

सांवलियाजी (उमेश तिवारी)। ग्राम सेवा सहकारी समिति मण्डफिया सांवलियाजी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत। ग्राम सेवा सहकारी समिति मण्डफिया सांवलियाजी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लुहारिया महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को मण्डफिया सांवलियाजी ग्राम वासियों के द्वारा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, उपाध्यक्ष उदय लाल जाट, सदस्य रामलाल, तिलक राज जारोली तथा सदस्य प्रतिनिधि रमेश वैष्णव का सांवलियाजी कस्बे के बद्री लाल व्यास, मुरलीधर व्यास, उमेश व्यास तथा कपिल व्यास के द्वारा तिलक लगाकर व साफा बंधवा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सांवलियाजी कस्बे के भेरू लाल गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर, पंकज जारोली, संजय सेन, रतनलाल सेगवा, उदय लाल गाडरी, सुरेश गुर्जर, सुरेश गुर्जर भडाणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ