चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार राजस्थान शतरंज संघ एवं चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में और किंगडम ऑफ चैस उदयपुर एवं चित्तौड़ चैसकिंग एकेडमी चित्तौड़गढ़ के सहयोग से आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-15 (ओपन/बॉयज एंड गर्ल्स) की तीन दिवसीय 14 से 16 अक्टूबर तक शतरंज चैम्पियनशिप का समापन मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह जाड़ावत राज्य मंत्री राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष राजस्थान सरकार संदीप शर्मा सभापति नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की अध्यक्षता, राजस्थान शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,भीलवाड़ा जिला सचिव कैलाश डाड़, बूंदी जिला शतरंज संघ अध्यक्ष संजय बाहेती,सचिव नंदसिंह, डूंगरपुर जिला शतरंज संघ अध्यक्ष कपिल पांडे, चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ अध्यक्ष कैलाश भुतडा़, समाजसेवी प्रमोद तंवर, पुर्व पार्षद गोविंद शर्मा,शतरंज संघ संरक्षक कृष्ण चंद सोनी, लोकेश त्रिपाठी के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि राजा-महाराजाओं और बुद्धिजीवियों का पुराना शौकीन खेल,इसे खेलना हर किसी के बस में नहीं ! राज्य सरकार ने भी शतरंज को स्कूलों में जोड़ा और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले को 2% सरकारी नौकरियों में आरक्षण "आउट ऑफ टर्न" से देने का निर्णय लिया।
इस तीन दिवसीय शतरंज चैम्पियनशिप में लड़कों के कुल सात राउंड और लड़कियों में कुल छह राउंड खेले गए,जिसमें निर्णायक की भूमिका चीफ आर्बिटर गौतम कटारिया उदयपुर,आर्बिटर शेर सिंह बीकानेर,चंद्रजीत सिंह उदयपुर, ध्रुव दक उदयपुर,नमन पोरवाल उदयपुर,सत्यवीर सिंह राजावत उदयपुर आदि ने निभाई । चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ कि उपाध्यक्ष डॉ.लीना भट्टाचार्य, नीलम शर्मा व लीला आगाल ने बताया कि चैम्पियनशिप में राज्य स्तर पर 10 प्रथम वरियता वाले लड़कों में प्रथम यश भराडिया जयपुर, द्वितीय वृशांक चौहान उदयपुर,तृतीय हर्षवर्धन स्वामी बीकानेर, चौथे होनी अरोड़ा जयपुर,पांचवे प्रणय चोर्डिया उदयपुर, छठे आयुष भोजक उदयपुर, सातवें गौरांश शर्मा जयपुर,आठवें मोनिल मदान बीकानेर, नवे राज कपूर जयपुर, दसवें मोनील मारु उदयपुर रहे और लड़कियों में 10 वरियता वाली प्रथम दक्षिता कुमावत उदयपुर, द्वितीय तेजस्वी नरेश सिंह जयपुर, तृतीय चार्वी पाटीदार उदयपुर,चौथे अनुष्का जैन जयपुर, पांचवे अद्विका स्वरूपरिया उदयपुर,छठे ख्वाहिश जैन जयपुर, सातवें आराध्या उपाध्याय भीलवाड़ा, आठवें सौम्या जैन जयपुर, नवें मनस्वी चौधरी जोधपुर, दसवीं नंदनी पुरोहित भीलवाड़ा रही जिन्हें नगद पुरस्कार,प्रतीक चिन्ह और प्रमाण-पत्र दिए गए।

चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव चेतन गौड़,आशुतोष कुमार,आशीष पुरोहित ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संघ द्वारा बेस्ट ऑफ चित्तौड़गढ़ (टॉप इन सिटी) के लिए 10 लड़कों में वरियता वाले प्रथम वत्सल चौखड़ा, द्वितीय अरनव कुमार, तृतीय विवान बिहारी व्यास, चतुर्थ प्रत्यूष भट्टाचार्य, पांचवे ईशान सोगरा , छठे ओजस सिंह, सातवें कृष्ण कुमार ओझा,आठवें लक्षित मेडतवाल, नवें क्षितिज राय चौधरी, दसवें तीरुराज बाबेल चुने गए, इसी तरह 10 लड़कियों में वरियता वाली प्रथम पूर्वा सालवी,द्वितीय तेजस्विनी ओझा , तृतीय वंशिका मीणा, चतुर्थ वैभवी मेडतवाल, पांचवी यशस्विनी भट्टाचार्य, छठे रिद्धिमा बल्दवा, सातवी मायरा शर्मा, आठवीं वगीशा आगाल, नवी शिवानी राठौड़, दसवीं पूर्वा भट्ट रही जिन्हें भी नगद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा भेंट किए। इस राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले विभिन्न जिलों से आए बाकी सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार के रुप में प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए। राजस्थान शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव ने बताया कि इस राज्य स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप में प्रथम 4 बॉयज और गर्ल्स को दिल्ली मे आगामी 28 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान शतरंज संघ की ओर से राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।
अतिथियों का स्वागत चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के डॉ. लीना भट्टाचार्य,लीला आगाल, नीलम शर्मा, अपेक्षा शर्मा,चेतन गौड़, आशुतोष कुमार, प्रवीण टांक, लोकेश मेड़तवाल, अली असगर बोहरा, विष्णु कुमावत,कपिल शर्मा, किशन लाल सालवी आदि ने उपारना व माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
0 टिप्पणियाँ