आरोग्य सप्ताह के तहत किया पौधारोपण


भदेसर, (शेलेन्द्र जैन)। उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में सरपंच रतन कंवर एवं आमंत्रित अतिथियों के सानिध्य में पंचवटी अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में कार्यरत नर्सिंग कर्मी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान धन्वंतरी जयंती आरोग्य सप्ताह के तहत प्राप्त निर्देशों के अनुसार पंचवटी अभियान के रूप में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भदेसर में पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण के इस अभियान के दौरान भदेसर सरपंच श्रीमती रतन कंवर सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह समाजसेवी एवं मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य भामाशाह रमेश बसेर पेंशनर समाज के सदस्य माणकलाल खटोड़ वयोवृद्ध नानी बाई आचार्य पशुपालन विभाग के सज्जाद हुसैन महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।
पौधारोपण के पश्चात नर्सिंग कर्मी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी का जन्मदिन आयुर्वेदिक विभाग के द्वारा मनाया जाता है इसी अभियान के तहत यह पूरा सप्ताह आरोग्य सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ