नेता प्रतिपक्ष कटारिया का निम्बाहेड़ा में भाजपा नगर मण्डल ने किया स्वागत


निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का शनिवार को निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी मार्ग पर मड्डा चौराहे के समीप पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भाजपा नगर मण्डल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कटारिया उदयपुर से प्रतापगढ़ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे, इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष गौतम दक भी मौजूद रहे।
कटारिया के स्वागत के अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला उप प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली, नगर महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, देवकरण समदानी, महिपाल सिंह राणावत, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लाला दशोरा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद जगदीश माली, अविनाश गोठवाल, राजेश गांधी, ओमनाथ, दिनेश सोमानी, चिराग मंत्री, अनिल बोड़ाना, रत्नेश विरवाल, विनोद सोनी, संजय शर्मा, ओम जीनगर, दीपक अग्रवाल, श्याम सुखवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ