मंत्री ने जे.के. सीमेन्ट वर्क्स निम्बाहेड़ा के इंटक अध्यक्ष और युनिट के अध्यक्ष का किया स्वागत

 
निम्बाहेड़ा। जे.के. सीमेन्ट वर्क्स निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल युनिट में (इंटक) के सम्पन्न हुए चुनाव में जे.के. सीमेन्ट वर्क्स निम्बाहेड़ा युनिट के कल्याण सिंह राठौर एवं मांगरोल युनिट के सत्यनारायण मेनारिया अध्यक्ष चुने गए। यहां पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा जे.के. सीमेन्ट वर्क्स निम्बाहेड़ा इंटक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्याण सिंह राठौर एवं मांगरोल युनिट के अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया का मुह मीठा करवा उपन्ना ओढ़कार व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री आंजना ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं दी। 
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंन्द्र शारदा, जिला पेंशनर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबोध शर्मा, पालिका के वरिष्ठ पार्षद बंशीलाल राईवाल, पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन, पार्षद राजेश सांड, पूर्व शान्तिलाल लाडना, महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति ब्लाॅक संयोजक महेश धूत, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच देवीलाल पाटीदार, जे.के.सीमेन्ट वक्र्स इंटक के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह देवड़ा, समुन्द्र सिंह राठौर, मंगला राम, चम्पालाल, राजेन्द्र सिंह, भोमाराम, कमलेश शर्मा, दिनेश माली, रामप्रसाद देवड़ा, पारस दशोरा, बाबुलाल दशोरा एवं देवीलाल ने इंटक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्याण सिंह राठौर एवं सत्यनारायण मेनारिया का मुह मीठा करवाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ