भदेसर,(शेलेन्द्र जैन)। कस्बें में घरों के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलें चोरी होने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदेसर भैरुजी मंदिर के पास स्थित शिकारबाड़ी की तरफ जा रहे मार्ग पर घर के बाहर मोटरसाईकिलों को हैंडल लॉक लगाकर खड़ी कर रखी थी। आज सुबह जब तीनों ग्रह स्वामी उठे तो घर के बाहर मोटरसाईकिल नहीं मिलने से हक्के बक्के रह गए। इधर-उधर मोटरसाईकिल की तलाश की तो यह तीनों मोटरसाइकिले शिकारबाड़ी के इधर झाड़ियों के पीछे छिपाकर लावारिस हालत में मिल गई। पुलिस को सूचना देने पर भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों मोटरसाइकिल उठाकर पुलिस थाना लाया गया। लावारिश मिली तीन मोटरसाइकिल में से एक मोटरसाइकिल के मालिक का पता नही चल सका हैं।
0 टिप्पणियाँ