चित्तौड़गढ़। दीपावली खुशियों का पर्व है और कहते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती है। इसी कल्पना को साकार करने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले में सक्रिय है अभ्युदय संस्थान जो कि कभी एक साथ स्कूल में पढ़ने वाले दोस्तों के द्वारा बनाया गया एक समूह है जिसने पिछले 6 सालों से चित्तौड़गढ़ जिले में यह बीड़ा उठा रखा है कि हर साल एक गांव में जाकर दिवाली मनाई जाए और गांव के विद्यालय को गोद लेकर उसका स्वरूप बदला जाए।
इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ के भंडारिया में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दीपावली पर्व मनाया गया। गांव के स्कूली बच्चों के साथ दीपावली मनाने के बाद संस्था ने शिक्षा विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में विद्यालय को गोद लिया गया जिसके बाद से इस विद्यालय में निर्माण, रंग रोगन जैसे कार्य करवाए जाएंगे। इससे पहले भिलिया खेड़ी, मंगोदड़ा, बीड़ घास जैसे विद्यालयों में यह दीपोत्सव खुशियों वाली अभियान के तहत काम करवा चुकी है।
0 टिप्पणियाँ