राशमी पुलिस ने 5 फरार आरोपियों को डिटेन कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया



चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में कई वर्षो से फरार पांच आरोपियों को डिटेन कर संबंधित थानों के थानाधिकारी को सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में विभिन्न मामलों में फरार, स्थाई वारंटी, मफ़रूर व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना राशमी पुलिस द्वारा थानाधिकारी राशमी प्रेम सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के हेड कांस्टेबल जगदीश चंद्र, कांस्टेबल मनोज कुमार, प्रीतम, रामचंद्र व जितेंद्र द्वारा पांच आरोपियों को डिटेन कर संबंधित थाना अधिकारी को सुपुर्द किए। डिटेन किये आरोपियों में थाना कपासन के गोवंश तस्करी के मामले में 15 साल से फरार आरोपी फुलिया गेट थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा निवासी युसूफ पुत्र अस्ती खां कायमखानी, थाना कपासन के ही आर्म्स एक्ट के मामले में 3 साल से फरार लाखोला थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा निवासी जगदीश पुत्र गोपी लाल जाट, थाना कपासन के गोवंश तस्करी के मामले में 18 साल से फरार कोशीथल थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा निवासी सलीम पुत्र अहमद हुसैन मुसलमान, थाना कोतवाली निंबाहेड़ा के एनडीपीएस एक्ट के मामले में 9 साल से फरार बराना थाना आसींद जिला भीलवाड़ा निवासी हेमराज पुत्र पन्नालाल जाट एवं थाना राशमी के एनआई एक्ट के मामले में 2 साल से फरार आरणी थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ़ निवासी गनी मोहम्मद पुत्र इस्माइल साई को डिटेन कर संबंधित थानाधिकारी को सुपुर्द किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ