दीवाली मनाने गए बैंक मैनेजर के मकान से लाखों की चोरी

निम्बाहेड़ा। दीपावली के अवसर पर शहर में एक सूने मकान में चोरों ने लाखों रुपयों के सोना-चांदी के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने करीब सात लाख के लगभग सोना, चांदी और नगदी पर हाथ साफ किया हैं। निंबाहेड़ा नगर में कजरी कंट्रक्सन के सामने रमेश नगर में स्थित एक मकान में किराए से रह रहे एचडीएफसी बैंक मैनेजर अंकुर भानावत दिवाली की छुट्टी पर 19 अक्टूबर से अपने गांव गए हुए थे। छुट्टी खत्म होने पर आज निंबाहेड़ा स्थित किराए से रहे रहे मकान पर पहुंचे तो कमरों में सभी समान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। चोरी गए सोना और चांदी के संदर्भ में कोतवाली पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना वाले मकान का जायजा लिया। बैंक मैनेजर ने दी रिपोर्ट में बताया गया कि चोर बीस हजार नगद, एक मंगल सूत्र डेढ़ तोले सोना का, बीस ग्राम के गोल्ड काइंस, अंगूठी आधा तोला, चैन आधा तोला, दस चांदी सिक्के 15–15 ग्राम वजनी वाले अज्ञात चोर ले गए है। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ