डूंगला(ऋषभ जैन)। दीपावली त्यौहार को लेकर बाजारों में खासी चहल-पहल देखी गई, लोगों ने जमकर त्यौहार मनाया व मिठाई, पटाखे सहित व्यंजनों की खरीदारी की । वहीं बुधवार को गोवर्धन पूजा व भाई दूज एक साथ मनाया गया । महिलाओं ने प्रातः सज धज कर गोवर्धन पूजा की वहीं बहनों ने भाई को श्रीफल देकर लंबी उम्र की कामना की । गोवर्धन पूजा के साथ पशुओं को नहलाकर लापसी का भोग कराते हुए पूजा की । त्योहार को लेकर उपखंड मुख्यालय पर सब इंस्पेक्टर गोवर्धन सिंह भाटी के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा । गोवर्धन पूजा को लेकर गांवाई अंचल में खासा उत्साह देखा गया।
0 टिप्पणियाँ