भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। अंतरराष्ट्रीय संस्था महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ जॉन का वार्षिक अधिवेशन सांवलिया सेठ की नगरी मंडफिया में शनिवार को आमंत्रित अतिथियों के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। चित्तौड़गढ़ जॉन की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज ढेलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एसके जैन अंतरराष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गोयल, निदेशक पदम चंद जैन, निदेशक रश्मि सारस्वत, सह निदेशक अमित मेहता, अजमेर जोन के चेयरमैन एनके राका, क्षेत्रीय सचिव सेक्टर 3 मंजू पोखरना व गवर्निंग काउंसिल मेंबर के सदस्य सहित चित्तौड़गढ़ जॉन के 15 केंद्रों के वीर वीरा साथी इस अधिवेशन में भाग ले रहे हैं। बैठक में अधिवेशन के प्रथम सत्र में समस्त केंद्रों के अध्यक्ष एवं सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे एवं विगत 2 वर्षों में संस्था के द्वारा किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करेंगे
0 टिप्पणियाँ