दो दिवसीय नाईट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रताप क्लब ने बाजी मारी


चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रताप वॉलीबॉल पार्क में आयोजित की जा रही दो दिवसीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। प्रथम दिन सारी टीमों के नॉकआउट मैच और द्वितीय दिन क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल और फाइनल के मैच रखे गए।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक नानालाल मेनारिया ने बताया कि
सेमीफाइनल के लिए कलेक्ट्री क्लब, प्रताप क्लब, महाबली क्लब और पीपलवास क्लब ने क्वालीफाई किया। महाबली क्लब और प्रताप क्लब ने फाइनल में जगह बनाई और कलेक्ट्री क्लब तथा पीपल वास क्लब के मध्य तृतीय स्थान के लिए मैच हुआ जिसमें कलेक्टर क्लब विजई हुआ।
फाइनल मैच में प्रताप क्लब ने 2-1 सेट से विजय होकर महाबली क्लब को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को संपत गेलड़ा और लक्ष्मी भाई, राम गोपाल जी की ओर से 11,000 स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी भेंट की गई।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रभु लाल, दशरथ, नाना लाल की तरफ से 5100 ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को कैलाश , अनूप, की तरफ से 2100 नकद ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये।
विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि जिले भर में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी माहौल में उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनोज सोनी, जिला सह मंत्री प्रदीप काबरा, मदन त्रिपाठी, धर्माचार्य राकेश शास्त्री, लोकेश शर्मा,विभाग सयोंजक मुकेश खटीक, जिला सयोंजक जगदीश मेनारिया, सह संयोजक योगेश दशोरा,हिम्मत, नगर अध्यास किशन पिछोलिया, नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, ममता राठौड़, नगर सयोंजक राहुल गुर्जर, पवन गोस्वामी, पार्षद शान्तिलाल, अविनाश, छात्रसंघ अध्यक्ष भरत मेनारिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री टिल्लू रतन वैष्णव जिला संयोजक महेंद्र सिंह, और काफी मात्रा में शहरवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ