चोरी किए दो मोबाईल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डूंगला (ऋषभ जैन)। उपखण्ड की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एक मोबाईल की दुकान से दो बार अलग अलग मोबाईल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाईल जब्त किए है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि 27 सितम्बर व 2 अक्टूबर को मंगलवाड़ चौराहा निवासी ललित सेन पुत्र पूरणमल सेन की मोबाईल की दुकान से सेमसंग कंपनी के दो महंगे मोबाईल हुनता, थाना धरियावद, जिला प्रतापगढ़ हाल मंगरी मंगलवाड़ चौराहा निवासी मनोहर मेघवाल पुत्र धुलाराम मेघवाल चोरी कर ले गया है।मंगलवाड़ थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश व मामले की जांच शुरू की गई। थानाधिकारी थाना मंगलवाड चन्द्रशेखर किलानियां पु.नि.  के निर्देशन में थाने के हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, बाबुलाल, साइबर सेल के राजकुमार, कानि मुकेश गजराज, रिकुं कुमार, प्रकाशचन्द्र द्वारा आरोपी की तलाश के दौरान मुखबीर, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इत्यादि के विश्लेषण व मुखबीरों से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में मंगलवाड चौराया, मंगलवाड गावं, नंगावली ईत्यादि स्थानों पर दबिश देते हुए गुरुवार को मनोहर लाल मेघवाल पुत्र धुलाराम मेघवाल को गिरफतार कर 02 सेमसंग मोबाईल को बरामद किया गया। आरोपी से मामले में जांच कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।  उक्त कार्यवाही में कानि मुकेश गजराज का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ