सीएलजी बैठक में बोले अधिकारी, त्यौहार मनाएं हर्षोल्लास से

डूंगला (ऋषभ जैन)। यहां पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें आने वाले दिनों में हर्षोल्लास से त्यौहार मनाने का आह्वान किया गया। 
थाना परिसर में तहसीलदार नारायण लाल नंगारची के मुख्य आतिथ्य एवं थानाधिकारी गोवर्धन सिंह भाटी की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शनिवार से शुरू हुए दीपोत्सव पर चर्चा की गई एवं शांति व भाईचारे से त्यौहार मनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजारों में बिकने वाली मिठाइयों में यदि कोई नकली या अशुद्ध हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस दौरान सदस्यों ने यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने की मांग की। बैठक के दौरान सदस्यों ने बताया कि डूंगला में मंगलवाड़ मार्ग से लेकर बड़ी सादड़ी एवं कानोड़ मार्ग पर कई स्थानों पर वाहनों के सर्विस सेंटर लगे हुए हैं जो वाहनों की धुलाई करते हैं जिनका पानी सड़क पर आता है जिससे बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है व हादसों को न्योता दे रही है। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि दीपावली के बाद उक्त सर्विस सेंटर को पाबंद किया जाएगा कि वह पानी सड़क पर ना आने दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ