डूंगला (ऋषभ जैन)। मालवीय लोहार समाज एलवा माताजी चौखला की कार्यकारिणी चुनाव के पश्चात प्रथम बैठक समाज भवन एलवा माताजी में चौखला अध्यक्ष डॉ. हीरालाल लोहार की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सोलह चौखला विवाह प्रमुख नंदकिशोर लोहार निकुंभ, संगठन मंत्री गिरिराज लोहार डूंगला रहे। विशिष्ट अतिथि शंकर लाल लोहार भानुजा, पूर्व महामंत्री छगनलाल लोहार भिंडर, पूर्व कोषाध्यक्ष मदन लाल लोहार डूंगला, पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश लोहार हींता, पूर्व सचिव रमेश चंद लोहार पालोद, वरिष्ठ कार्यकारिणी के रामेश्वर लाल लोहार माताखेडा, रामेश्वर लाल लोहार पिराना रहे। आगंतुक अतिथियों का स्वागत चौखला सचिव रतन लाल लोहार काली मंगरी, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद लोहार पिराना ने किया। चौखला अध्यक्ष ने बैठक में समाजजनों का निर्विघ्न चुनाव संपन्न करवाने पर आभार जताया। अष्टम सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा, पत्रक वितरण, निवर्तमान कोषाध्यक्ष मदन लाल लोहार ने आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया। निवर्तमान सचिव रमेश लोहार पालोद ने सचिव रतन लाल लोहार को चार्ज हस्तांतरित किया। साथ ही बैठक में चौखला अध्यक्ष डॉ हीरालाल लोहार ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल लोहार भिंडर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश लोहार डूंगला विवाह संयोजक कालू लाल लोहार कालीभीत, शिक्षा संयोजक छोगालाल लोहार करजू, सहसंयोजक नंदलाल लोहार बोहेडा, पूरणमल लोहार अरनेड, कालुलाल लोहार पिराणा, खेल संयोजक मदन लाल लोहार डूंगला, खेल सहसंयोजक पुष्कर लाल लोहार मंगलवाड़, बाल किशन लोहार पालोद, सामाजिक न्याय संयोजक घीसालाल लोहार झाडोली, सह संयोजक परशुराम लोहार, उपाध्यक्ष बाबरुलाल लोहार माता खेड़ा, झमकलाल लोहार साटोला, रमेश चंद्र लोहार बड़ीसादड़ी, प्रभुलाल लोहार लुहारिया खेड़ा, मांगीलाल लोहार कानोड़, किशनलाल लोहार फलवा, लालचंद लोहार हड़मतिया, ऊंकार लाल लोहार, संरक्षक मण्डल रामेश्वर लाल लोहार पिराणा, ऊंकार लाल लोहार बड़ीसादड़ी, कालुलाल लोहार जरखाना, उदयलाल लोहार लुहारिया खेड़ा, शंकर लाल लोहार, फतहलाल लोहार खेताखेडा, संगठन मंत्री जगदीश चन्द्र लोहार, अम्बालाल लोहार, गिरधारीलाल लोहार, सुरेश चंद लोहार पार्षद बड़ी सादड़ी, बाबूलाल लोहार खेरमालिया नानूराम लोहार भगवानपुरा, पुष्कर लाल लोहार, मांगीलाल लोहार, शम्भु लाल लोहार महाराज, शम्भुलाल लोहार, देवीलाल लोहार सेठवाना, मांगीलाल लोहार करसाना, सत्यनारायण लोहर, रामलाल लोहार पारलिया, मदनलाल लोहार, संतोष लोहार, बगदीराम लोहार, उदयलाल लोहार, रोडीलाल लोहार, नारायणलाल लोहार,भगवतीलाल लोहार, गोपाल लोहार, मिट्ठुलाल लोहार, अम्बालाल लोहार, झमकलाल लोहार, कैलाश लोहार, मनीष लोहार, चुन्नी लाल लोहार, माधुलाल लोहार, नंदलाल लोहार, दिनेश चंद्र लोहार को मनोनित किया गया। प्रवक्ता ओम प्रकाश लोहार हिंता, सह प्रवक्ता अविनाश लोहार बोहेड़ा, कमलेश लोहार भानुजा भी मौजूद थे।आभार चौखला सचिव रतन लाल लोहार ने जताया।
0 टिप्पणियाँ