चित्तौड़गढ़। अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलासिया शंभूपुरा जिला चित्तौड़गढ़ को डी मर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं।
पिछले भाजपा शासन ने लीपापोती करते हुए छात्र संख्या के आधार पर राजस्थान के हजारों विद्यालयों को मर्ज कर दिया गया था। मर्ज हुए विद्यालय को डी मर्ज करने के लिए तत्कालीन भाजपा विधायक व जनप्रतिनिधियों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई। स्थानीय ग्रामवासियों ने तत्कालीन भाजपा विधायक और जनप्रतिनिधियों से स्कूल को यथावत रखने की मांग की किंतु स्वयं की रुचि नहीं होने का यह नतीजा यह हुआ कि मर्ज हुए स्कूल हुए को डी मर्ज नही करा पाए।
राजस्थान में कांग्रेस के सरकार आने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व वसुंधरा सरकार के आदेश को बदलते हुए बजट में घोषणा की थी की मर्ज स्कूल को नियमानुसार डी-मर्ज किया जाएगा। 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री के रूप अशोक गहलोत फलासिया पधारे थे तब पूर्व सरपंच जीवराज जाट ने फलासिया को डी मर्ज करने का पुरजोर तरीके से आग्रह किया था। अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत विधानसभा क्षेत्र के दौरे के समय भी पूर्व सरपंच जीवराज जाट ने समय समय पर फलासिया को डी मर्ज करने की मांग उठाई। राज्यमंत्री के निवास स्थान पर भी जनसुनवाई में भी स्थानीय ग्रामवासियों ने फलासिया (शंभूपुरा) को डी मर्ज करने का मुद्दा उठाते उनको अवगत कराया की 3 किलोमीटर दूर होने पर अध्यनरत छात्रों को पाटनिया जाने कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाडावत ने राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस प्रवास पर फलासिया स्कूल को डी मर्ज करने का आग्रह कर प्रस्ताव दिया जिस पर गोविंद सिंह डोटासरा ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार डी मर्ज कराने की कार्रवाई करेंगे। सरकार में पोर्टफोलियो में परिवर्तन के बाद शिक्षा मंत्री बने डॉक्टर बी.डी. कल्ला को जयपुर पर गए राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने फलासिया को डि मर्ज करने का पूर्ण आग्रह करते हुए प्रस्ताव दिया। तत्पश्चात चित्तौड़गढ़ आने पर सर्किट हाउस में शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी. डी. कल्ला ने राज्य मंत्री को आश्वासन दिया की फलासिया प्राथमिक विद्यालय को डी मर्ज कर दिया जाएगा। इस पर अक्टूबर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के फलासिया को दर्ज करने का आदेश जारी कर विद्यालय को सत्र 2022-23 में संचालित करने तथा प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम 15 नामांकन पर शुरू करने के आदेश प्रदान कर दिए। डी मर्ज के आदेश आते ही क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला और फलासिया पहुंचने पर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाडावत आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ