निम्बाहेड़ा। श्रीराम सेवा संस्थान एवं संस्कार आश्रम अम्बामाता निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में गौभक्त राधेश्याम सुखवाल द्वारा 1008 शालिगराम एवं तुलसी विवाह के प्रसंकल्प के तहत प्रथम चरण के अन्तर्गत अम्बामाता गौशाला परिसर में 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक आयोजित 108 सामूहिक तुलसी विवाह महोत्सव में शनिवार को राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के विशेष प्रतिनिधि एवं जिला फुटबाॅल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा द्वारा कथा में पहुचकर धर्मलाभ लिया। इस दौरान जिला फुटबाॅल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना एवं पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, जिला पेंशनर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबोध शर्मा, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख एवं जावेद खान के कथा स्थल पहुंचने पर आयोजनकर्ताओं द्वारा अतिथियों का उपन्ना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।
कथा स्थल पर आंजना एवं शारदा द्वारा उपस्थित श्रद्धालू एवं गणमान्यजनों को राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की और से आर्शीवचन प्रदान किया तथा इस तरह के किये जा रहे सामाजिक व पुनीत कार्यो के लिए समस्त आयोजनकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी। वृंदावन से पधारे संत आनंद कृष्ण शास्त्री एवं गोपाल कृष्ण द्वारा संगीतमय कथा का वाचन किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजन, श्रद्धालु, वर वधू एवं सभी जाति वर्ग के परिवारजन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ