भदेसर
भदेसर, (शेलेन्द्र जैन)। थाना पुलिस ने पिछले 5 दिनों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध दूसरी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 134 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की धरपकड हेतु थानाधिकारी भदेसर शंकर लाल राव द्वारा अपने थाने के जाब्ता एएसआई गोविंद सिह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल राधेश्याम, अमरचन्द व विष्णु कुमार के साथ कार्यवाही करते हुए सरहद भदेसर में गाड़रियों की ढाणी से मण्डफिया रोड जाने वाले रास्ते पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान गाड़रियों की ढाणी की तरफ से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार गाडी आती हुई नजर आई जिसका चालक पुलिस की गाडी व जाब्ता पुलिस को देख करीब 100 मीटर पहले गाडी को वापस  पीछे की तरफ लेने लगा मगर रास्ता सकडा होने एवं रास्ते किनारे झाडियां अधिक होने से ब्रेजा कार को चालक द्वारा गाडी को वापस नही घुमा पाने से गाडी को वही पर छोड कर चालक भाग गया। कार की दूसरी सीट पर बैठा व्यक्ति को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
 ब्रेजा कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार के अन्दर भरे 4 टाट की बोरिया एवं 5 कटटे प्लास्टिक के कुल 9 टाट की बोरिया व कटटे पाये गये। जिनको खोल कर देखा गया तो सभी मे अवैध अफिम डोडाचूरा भरा होना पाया गया। ब्रेजा कार में भरे टाट की बोरियों व कट्टों का वजन किया गया तो कुल वजन 134 किलोग्राम पाया गया। अवैध अफिम डोडा चुरा व ब्रेजा कार को जब्त कर आरोपी भुतिया खुर्द थाना भदेसर निवासी नारायण लाल पुत्र शंकर लाल जाट को गिरफ्तार कर थाना भदेसर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।