चित्तौड़गढ़। अग्रणी जिला प्रबन्धक चित्तौड़गढ़, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा चित्तौड़गढ़ और नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के पेंडिंग आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतु अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय में एक कैंप का आयोजन किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 22 आवेदकों को ऋण स्वीकृति जारी की गई। आवेदकों को पूर्ण दस्तावेजों के साथ शाखा में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है जिससे अग्रिम कार्यवाही संभव हो सके।
0 टिप्पणियाँ