डाबड़ा में रूदेश्वर महादेव का 3 दिवसीय मेला आज से शुरू


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। ग्राम पंचायत डाबड़ा में रूदेश्वर महादेव का मेला तीन दिवसीय मेला आज से शुरू हो गया है। डाबड़ा सचिव रामनिवास कुमार चौधरी व सरपंच नारायणी देवी झाला ने बताया कि बुधवार से मेले की तैयारियां शुरू की गई थी। ग्राम पंचायत द्वारा एक दिन पहले ही दुकानों का आवंटन किया गया। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के महिला-पुरुष और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले-चकरी, जंपिंग मनिहारी, खिलौने सहित अन्य सामान की दुकान लगाई गई हैं। इसके अलावा खाने पीने की दुकानें भी लगी हैं। मेले में 4 नवंबर को रात 8 बजे से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम डाबड़ा ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। वही मान्यता है कि रूद्रेश्वर महादेव कुंड में स्नान करने से चर्म रोग से मुक्ति मिलती है। ग्राम पंचायत द्वारा सभी दुकानदारों को ग्राम पंचायत मेले में साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ