भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। सांवलियाजी निवासी खुशी तिवारी पिता कमलेश तिवारी का बॉलीवॉल में अमरावती महाराष्ट्र में चयन हुआ। खुशी तिवारी मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज चित्तौड़गढ़ में अध्ययन होकर इन्टर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एमएलएसयू में भाग लिया। वहां से वेस्ट जोन अमरावती महाराष्ट्र के लिए चयन हुआ। इस उपलक्ष में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अवसर पर सांवलियाजी मंदिर मंडल एवं ग्राम पंचायत एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कमलेश तिवारी ने सांवलिया जी मंदिर मंडल के चेयरमैन भैरू लाल गुर्जर, मंदिर मण्डल के सदस्य अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, भेरूलाल सोनी, संजय मण्डोवरा, वॉलीबॉल कोच बालमुकुंद वैष्णव, वैभव शर्मा, विजय, विकास एवं सभी शारीरिक शिक्षक व समस्त सांवलियाजी स्पोर्ट्स क्लब एवं सभी गांववासियों का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ