मेराथन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिरकण नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ से मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मेराथन दौड़ को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01, बाल कृष्ण कटारा, न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट सुश्री अनुपमा भटनागर, कर्मचारी संध अध्यक्ष राजेश व्यास, अधिवक्तागण, पेनल अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पीएलवी, होमगार्ड्स द्वारा मेराथन दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार ने बताया कि माननी नालसा द्वारा जारी अभियान की पालना में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार विधिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर लोगो को विधिक जागरूकता प्रदान की जा रही है तथा जरूरत मंद को विधिक सहायता प्रदान की जा रही है। कल बुधवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिले के विद्यालयों में प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा तथा इसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ