चित्तौड़गढ़। सिरोडी ग्राम में ग्राम पंचायत लेवल की क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने शुभारम्भ किया। वे अध्यक्षता कपासन के पूर्व विधायक व वर्तमान जिला परिषद सदस्य बद्रीलाल जाट ने की। संचालन घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कैलाश धनेत, लाल भोपाजी पाण्डोली ने किया। आयोजनकर्ता सुरेश जाट सिरोडी ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। ग्रामवासियों द्वारा विधायक ने खिलाडियो से परिचय किया। प्रथम प्रतियोगिता बोरदा व पाण्डोली के बीच रहा जिसमें बोरदा विजयी रहा।
समारोह में शंकर वैष्णव, राजु सेन, घनश्याम शर्मा, बालु जटिया, गेहरूगिरी गोस्वामी, नानु कुमावत, लक्ष्मण शर्मा, जगदीश शर्मा, बरदागिरी गोस्वामी आदि ग्रामवासी मौजुद थे।
यह प्रतियोगिताऐं 01 नवम्बर से 8 नवम्बर तक चलेगी जिसमें 28 टीमें भाग लेगी। विजेता टीम को 31 हजार रूपये इनाम एवं उपविजेता को 21 हजार रू. का ईनाम दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ