चित्तौड़गढ़। भारतीय रिजर्व बैंक के जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी सेवा केंद्र केल्जर में बैंक ऑफ बड़ौदा बस्सी द्वारा एक केम्प का आयोजन किया गया।
कैंप में अग्रणी जिला प्रबन्धक अशोक कुमार वासवानी ने कैंप में उपस्थित ग्राहकों और नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग, बैंक की लोकपाल योजना और साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैंक खाता धारकों को बताया कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड़ तेजी से बढ़ रहा हैं। ऐसे में खाता धारक सावधानी बरतें। किसी को अपने आईडी, पासवर्ड, ओटीपी और मोबाइल पर खाता धारक से बैंक व आपके खाते से सम्बंधित, पैन कार्ड, आधार की जानकारी मांगे तो नही देनी चाहिए। बैंक सम्बंधित कार्यों के लिए अपनी बैंक शाखा में ही जाए। कार्यक्रम का संचालन एसबीआईबी क्षेत्रीय कार्यालय चित्तौड़गढ़ के मुख्य प्रबंधक अजय पंचोली ने किया। अंत में उपस्थित ग्राहकों और नागरिकों का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बस्सी के वरिष्ठ प्रबंधक राम लखन मीना ने धन्यवाद दिया।
0 टिप्पणियाँ