ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय हो बिजली आपूर्ति: विधायक आक्या


चित्तौड़गढ़। राजस्थान में बिजली संकट उत्पन्न होने से राजस्थान सरकार द्वारा की जा रही बिजली कटौती के समय में परिवर्तन करने हेतु चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री से मांग की है।
विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही बिजली कटौती के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के ग्रामीण क्षैत्रों में भी दिन के समय बिजली  कटौती की जा रही है एवं रात्री को बिजली आपूर्ति की जा रही है, दिन के समय में बिजली कटौती कर रात्रीकालीन बिजली  आपूर्ति किये जाने से ग्रामीण क्षैत्रों में किसानों को सर्दी के मौसम में खेतो की सिंचाई हेतु देर रात्री तक सर्दी का सामना करते हुए कार्य करने को मजबुर होना पड़ रहा है, जिससे किसानों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है, साथ ही विषेले जीव-जन्तुओं के काटने का खतरा भी बना रहता है। इसके साथ ही वर्तमान में किसानों को कम से कम 8 घण्टें थ्री फेज बिजली उपलब्ध करवायी जानी चाहिये ताकि किसान आने वाली रबी की फसल के लिए सिंचाई का पुख्ता प्रबन्ध कर सके। विधायक आक्या ने खेद व्यक्त किया कि जब भी प्रदेश में किसी वजह से बिजली का संकट उत्पन्न होता है और आपूर्ति में कमी आने पर हमेशा ग्रामीण क्षेत्र ही अत्यधिक प्रभावित होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनिश्चित बिजली कटौती कर दी जाती है जिससे प्रदेश का कृषक वर्ग भारी कष्टों का सामना करने को मजबूर होता है।
सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय में की जा रही बिजली कटौती के समय में परिवर्तन कर रात्रीकालीन बिजली कटौती लागू कर दिन के समय कम से कम 8 घण्टे थ्री-फेज बिजली आपूर्ति करवायी जानी चाहिये जिससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ