चित्तौड़गढ़। खटीक समाज सार्वजानिक सेवा समिति का घोसुंडा में कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार बाबूलाल नागर थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल खटीक, शैलेंद्र चौहान, बंशी लाल पटेल, राजेश नागोरा पूर्व प्रधान टोंक, यशवंत खटीक दूदू थे। कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ इस अवसर पर समाज में शैक्षणिक क्षेत्र में और खेल क्षेत्र मे प्रतिभाशाली बच्चों का प्रशस्ति पत्र बाबा साहब की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री दूदू विधायक को साफा बंधवाकर उपरना पहनाकर तलवार भेंटकर 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। खटीक समाज घोसुंडा कार्यकारिणी के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि समाज के गणमान्य वरिष्ठ जनों युवा सक्रिय साथियों और माताओं बहनों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं संगठन के अध्यक्ष सुरेश खोईवाल ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन प्रेषित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर बाबूलाल नागर ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर समाज के प्रति सदैव समर्पित रहने हेतु समस्त कार्यकारिणी सदस्यों कोकार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने घोसुंडा खटीक समाज द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष का मनोनयन करने की सराहना करते हुए सदैव घोसुंडा खटीक समाज के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन किया।कार्यक्रम में मंच संचालन शंकर लाल जगदीश जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश भोई ने ग्राम की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने का आश्वासन दिया एवं जल्द ही महिला स्नानघर बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर मोहनलाल, मोतीलाल, बागेश्वर, ललित, मोतीलाल, गोवर्धन, बंशी लाल, जगदीश, कैलाश, शंकर लाल, गणपत लाल, उदय लाल, हरीश, मनोज, अनिल, रोहित बोरीवाल सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ