बेगूं, (महेन्द्र धाकड़)। बेगूं क्षेत्र के माधोपुर में खेत पर कार्य करते समय किसान को जहरीले जानवर के काटने से किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया की पारसोली पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोपुर गांव में सोमवार को सुबह खेत पर कृषि कार्य करते समय शंकर लाल पिता स्व. रामलाल धाकड़ उम्र 45 को जहरीले जानवर काट लेने से तबियत बिगड़ी गई। जिसमें परिजन उपचार हेतु सामुदाय स्वास्थ्य केंद्र बेगूं लेकर पहुंचे जहा पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पारसोली पुलिस थाना ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक शंकर लाल के पिता की चार साल पहले मृत्यु हो गई। इनके घर पर पत्नी और मां एवं 3 बेटियां है।
0 टिप्पणियाँ