बानसेन में 15 नवंबर को होगा नाकोड़ा भैरव भक्ति का आयोजन

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर उपखंड क्षेत्र के बानसेन कस्बे में सप्तम नाकोड़ा भैरव भक्ति का आयोजन आगामी 15 नवंबर को कस्बे में स्थित नाहर वाटिका में आयोजित होगा। 
आयोजन समिति के दौलत सिंह नाहर ने बताया कि बानसेन कस्बे में सप्तम नाकोड़ा भैरव भक्ति का आयोजन नाहर वाटिका में 15 नवंबर को किया जाएगा। इस भैरव भक्ति में जैन भजन गायक वैभव बाघमार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर नाकोड़ा मित्र मंडल एवं सकल जैन समाज के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नाकोड़ा भक्ति के पश्चात प्रभु नाकोड़ा पारसनाथ एवं नाकोड़ा भैरव देव की आरती की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ