चित्तौड़गढ़। श्री राजपूत करणी सेना के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पद के लिए सत्यवीर सिंह भाटी उर्फ मोंटी बन्ना डगला का खेड़ा को नियुक्त किया हैं। सेना के महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह खंगारोत ने बताया कि श्री राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने यह घोषणा की। इस दौरान सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष भँवर सिंह, विश्व बन्धु सिंह राठौड़, प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सिंह, चित्तौड़गढ़ से गोविंद सिंह खगारोत, भानु प्रताप सिंह नाहरगढ़, अर्जुन सिंह बिजयपुर, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ